पन्ना-कटनी रोड पर भीषण हादसा : ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंदा, एक की मौत, दो गंभीर

Share this news

कटनी, 16 मार्च 2026 (दैमप्र)

पन्ना-कटनी मुख्य मार्ग पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

ट्रक ने मारी बाइक को टक्कर

हादसा शाहनगर थाना क्षेत्र के केन नदी के पास हुआ, जहाँ गड्ढों से बचने की कोशिश में एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक चालक गड्ढे से बचने की कोशिश कर रहा था, तभी वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गलत दिशा में आ गया और सामने से आ रही बाइक को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। एक युवक ट्रक के नीचे बुरी तरह फंस गया था, जिसे पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया।

घायलों की पहचान:

हादसे का शिकार हुए तीनों युवक कटनी के निवासी बताए जा रहे हैं। घायलों की पहचान भारत केवट (22 वर्ष),राजकुमार केवट (24 वर्ष)अमित केवट (28 वर्ष) तीनों निवासी ग्राम पिपरा, थाना विजयराघवगढ़ के है।

बाइक से घर जा रहे थे तीनों युवक

जानकारी के अनुसार, ये तीनों एक सीमेंट प्लांट में काम करते थे और रविवार की छुट्टी होने के कारण बाइक से अपने घर जा रहे थे।हादसे के तुरंत बाद वन रक्षक आशीष पांडेय, राजकमल पांडेय और अन्य राहगीरों ने सक्रियता दिखाते हुए घायलों की मदद की। सूचना मिलते ही शाहनगर पुलिस मौके पर पहुँची और स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहनगर पहुँचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल कटनी रेफर कर दिया है।

कटनी की और खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements