काहिरा, 12 अक्टूबर 2025 (एपी)
सूडानी अर्धसैनिक बल के हमले में दारफुर क्षेत्र में एक आश्रय स्थल पर किए गए हमले में 14 बच्चों सहित कम से कम 53 लोग मारे गए। यह हमला सूडान में दो वर्ष से अधिक समय से चल रहे युद्ध में ताजा हमला है।
हमले में 21 लोग घायल
‘सूडान डॉक्टर्स नेटवर्क’ ने बताया कि शुक्रवार देर रात अल-फशर शहर पर रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (आरएसएफ) द्वारा किए गए हमले में कम से कम 14 बच्चे और 15 महिलाओं की जान चली गई। इसने बताया कि हमले में पांच बच्चों और सात महिलाओं सहित 21 लोग घायल भी हुए हैं। ज़्यादातर घायलों को गंभीर चोटें आई हैं।
आश्रय स्थल, अल-अरकम होम को बनाया निशाना
चिकित्सकों के समूह ने बताया कि यह हमला उत्तरी दारफुर की प्रांतीय राजधानी अल-फशर में विस्थापित परिवारों के लिए बने आश्रय स्थल, अल-अरकम होम को निशाना बनाकर किया गया। यह आश्रय स्थल ओमदुरमान इस्लामी विश्वविद्यालय में स्थित है।
यह नरसंहार है: समूह
चिकित्सकों के समूह ने कहा, ‘‘यह नरसंहार रैपिड सपोर्ट फोर्स द्वारा नागरिकों के ख़िलाफ़ अपनाई गई विनाशकारी नीति की निरंतरता को दर्शाता है, जो सभी अंतरराष्ट्रीय मानदंडों और क़ानूनों का घोर उल्लंघन है।’’ आरएसएफ ने टिप्पणी के अनुरोध का अभी जवाब नहीं दिया है। अल-फशर सूडानी सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच लड़ाई का केंद्र रहा है। यह शहर दारफुर में सेना का आखिरी गढ़ है।
विदेश से जुडी और ख़बरें पढने के लिए यहां क्लिक करें

