नयी दिल्ली, 07 अगस्त 2025 (भाषा)
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने गंभीर कोविड रोगियों में भी उस समय तक एंटीबायोटिक दवाओं के इस्तेमाल के खिलाफ सिफारिश की है, जब तक किसी जीवाणु संक्रमण का संदेह न हो।
डब्ल्यूएचओ ने कोविड-19 रोगियों के लिए जारी की सिफारिशें
वैश्विक स्वास्थ्य निकाय ने कोविड-19 से पीड़ित लोगों के नैदानिक प्रबंधन के लिए अद्यतन सिफारिशें जारी की हैं, जिसके बारे में उसने कहा है कि ये सिफारिशें कोविड के लिए एंटीबायोटिक दवाओं से इलाज किए गए रोगियों के परिणामों के हालिया मेटा-विश्लेषण से प्राप्त साक्ष्यों पर आधारित हैं।
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा, ‘‘गैर-गंभीर कोविड-19 और जीवाणु संक्रमण के कम नैदानिक संदेह वाले रोगियों के लिए, हम कोई एंटीबायोटिक दवाओं की सिफारिश नहीं करते हैं। गंभीर कोविड और जीवाणु संक्रमण के कम संदेह वाले रोगियों के लिए, हम कोई एंटीबायोटिक दवाओं का सुझाव नहीं देते हैं।’’ ये दिशानिर्देश 2020 में पहले स्वरूप से नयी जानकारी और महामारी की बदलती परिस्थितियों के अनुरूप तैयार किए गए हैं।
अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

