कटनी : ग्रामीण क्षेत्र में तेंदुए की दहशत, वन विभाग से रेस्क्यू की मांग

कटनी : ग्रामीण क्षेत्र में तेंदुए की दहशत, वन विभाग से रेस्क्यू की मांग
Share this news

कटनी, 25 दिसंबर 2025 (दैमप्र)

कटनी जिले के उमरियापान के मुड़िया पुरवा, टोपी, घुघरा, घुघरी, धौरेशर, कछारगांव छोटा और पचपेढी सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में जंगली जानवर तेंदुए की लगातार मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि खेतों में बकरी चराने वाले एवं कृषि कार्य करने वाले लोगों ने तेंदुए को देखा है। तेंदुए ने दो बकरियों का शिकार भी किया है।

इस घटना के बाद ग्रामीणों में भय व्याप्त हैं। बच्चों के स्कूल आने-जाने को लेकर अभिभावक चिंतित हैं। वैभव चौरसिया,रमाकांत चौरसिया, दिनेश ठाकुर,सुनील चौरसिया रामगोपाल पटेल, मनीष चौरसिया ने ढीमरखेड़ा वन परिक्षेत्र अधिकारी के नाम पत्र सौंपकर मांग की गई है कि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से पूर्व तेंदुए का रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ा जाए, ताकि ग्रामीण भयमुक्त होकर अपना जीवन यापन कर सकें।

कटनी की और खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements