कटनी में वर्चस्व की लड़ाई ने लेली जान : माधवनगर में दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट एक की मौत दूसरा गंभीर 

माधवनगर में दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट एक की मौत दूसरा गंभीर
Share this news

पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों पर दर्ज किए मुकदमे, शव लेकर कटनी पहुंचे परिजन, तांगा स्टैंड पर किया विरोध प्रदर्शन

 कटनी दैमप्र। माधवनगर में हिंसक झड़प में एक युवक की जान चली गई। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार रात दो पक्षों में विवाद के बाद मारपीट हुई थी जिसमें दोनों पक्षों के दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए पुलिस को जब एक पक्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई तो पुलिस ने एक पक्ष की शिकायत पर मामला दर्ज कर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर दूसरे पक्ष के घायल युवक रोहित चंचलानी को डॉक्टरों ने जबलपुर रेफर कर दिया जहां उसकी उपचार दौरान शनिवार को मौत हो गई।

पीएम के बाद शनिवार शाम रोहित का शव माधवनगर पहुंचा

पीएम के बाद शनिवार शाम रोहित का शव माधवनगर पहुंचा तो तांगा स्टैंड पर मृतक के शव को लेकर परिजन विरोध प्रदर्शन करने लगे पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश देकर रोहित का शव सहित वाहन लेकर थाने गई और परिजनों की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज किया जिसके बाद परिजन रोहित का शव लेकर घर लौट गए। बताया जाता है कि हिंसक वारदात वर्चस्व की लड़ाई को लेकर हुई मृतक रोहित चंचलानी राहुल बिहारी गैंग से ताल्लुक रखता है और विनय विरवानी का करीबी है जबकि दूसरा पक्ष दीपक मोटवानी और उसके साथी हैं दोनों पक्षों में सभी पर कई अपराधिक मामले दर्ज हैं।

कैसे शुरू हुआ विवाद?

 स्थानीय कुछ लोगों के मुताबिक विनय एवं बिहारी गैंग का करीबी कहा जाने वाला रोहित चंचलानी नामक युवक अपने कुछ साथियों के साथ माधवनगर मुख्यबाजार में लोगों को डरा धमका कर शराब पीने के लिए रूपयों की मांग कर रहा था। रोहित चंचलानी, रवि बजाज और गुल्ली उर्फ गुरविंदर जब लोगों से अवैध वसूली करने का प्रयास कर रहे थे इस दौरान वहां पर मौजूद आकु उर्फ आकाश पोपटानी ने इसका विरोध किया। बताया जाता है कि रोहित चंचलानी और आकाश पोपटानी के बीच विवाद होने लगा। विवाद बढ़ा तो दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे के ऊपर हमला कर दिया। विवाद में  घायल रोहित चंचलानी एवं आकाश पोपटानी को जिला अस्पताल भेजा गया। रोहित की हालत नाजुक होने के कारण उसे तुरंत जबलपुर रेफर कर दिया गया।

अब तक की कार्यवाही :

माधव नगर पुलिस ने प्राथमिक कार्यवाही करते हुए आकाश की शिकायत के आधार पर रोहित एवं उसके साथियों के खिलाफ गुंडागर्दी रंगदारी वसूलने एवं मारपीट से संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया। शनिवार सुबह जबलपुर में इलाजरत रोहित चंचलानी की मौत हो गई। रोहित के परिजनों की शिकायत पर दीपक मोटवानी, आकु उर्फ आकाश पोपटानी, महेश आडवाणी पर हत्या का मामला दर्ज किया है। फिलहाल पूरे माधवनगर में घटना को लेकर तनाव है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

कटनी की और खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements