कटनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई : पारधियों के डेरों पर छापा, हथियार, गांजा, नकली गोल्ड जब्त

कटनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पारधियों के डेरों पर छापा, हथियार, गांजा, नकली गोल्ड जब्त
Share this news

कटनी, 21 जून 2025 | जिले में अपराध पर नकेल कसने के लिए कटनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई हुई है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के नेतृत्व में शुक्रवार रात एक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान में 15 पुलिस टीमों ने एक साथ पारधियों के डेरों पर छापा मारते हुए 190 नकली गोल्ड बिस्किट, 15 किलो गांजा, 20 धारदार हथियार और 26 मोटरसाइकिल जब्त की।

छापा किन-किन स्थानों पर मारा गया ?

रेड की यह कार्रवाई ग्राम हरदुआ, खिरहनी, बहिरघटा, चपना, दरोडी, धौरा, छिदिया टोला और हीरापुर में एक साथ की गई। कुल 215 पुलिसकर्मी इस ऑपरेशन में शामिल थे।

कटनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई : पारधियों के डेरों पर छापा, हथियार, गांजा, नकली गोल्ड जब्त

गिरफ्तारी और जब्ती:

  • 1 आरोपी गिरफ्तार,
  • 12 संदेही हिरासत में,
  • 190 नकली गोल्ड बिस्किट,
  • 15 किलो अवैध गांजा,
  • 20 चाकू-छुरे,
  • 26 रेसर बाइक

पथराव और विरोध:

छापेमारी के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा पुलिस पर पथराव भी किया गया, जिसमें एक मोबाइल वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि पुलिस बल की सतर्कता और संयम से स्थिति को नियंत्रण में लाया गया।

ड्रोन और डिजिटल निगरानी:

ड्रोन और डिजिटल निगरानी

इस ऑपरेशन में चार ड्रोन टीमों ने हवा से निगरानी की, जिससे संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत प्रतिक्रिया दी जा सके।


नेतृत्व और शामिल अधिकारी:

कार्यवाही एसपी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में तथा एएसपी डॉ. संतोष डेहेरिया, सीएसपी नेहा पच्चीसिया, एसडीओपी विरेंद्र धार्वे, एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में की गई।

महत्वपूर्ण थाना प्रभारी शामिल रहे:
राजेन्द्र मिश्रा (कुठला), अजय सिंह (कोतवाली), अभिषेक चौबे (माधवनगर), नवीन नामदेव (रंगनाथनगर), अनिल यादव (एनकेजे), रितेश शर्मा (विजयराघवगढ), शैलेंद्र यादव (बरही), अरविंद चौबे (कैमोर), के.के. पटेल (बड़वारा)।

अन्य निरीक्षक और चौकी प्रभारी:
संध्या राजपूत, अनूप सिंह, आशीष शर्मा, मोहिनी परस्ते सहित रक्षित केंद्र, पुलिस अधीक्षक कार्यालय व शहर चौकी की टीमों की भूमिका सराहनीय रही।


कार्यवाही की पृष्ठभूमि और उद्देश्य:

पिछले कुछ समय में NH-30 पर राहगीरों के साथ हो रही लूट, विवाद और असामाजिक गतिविधियों में वृद्धि देखी जा रही थी। एसपी ने निर्देश दिए थे कि रात्रिकालीन समय में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कठोर कदम उठाए जाएं।

कटनी पुलिस की इस समन्वित और साहसिक कार्रवाई ने यह स्पष्ट किया है कि जिले में अपराध के लिए कोई जगह नहीं है। पुलिस की रणनीति, निगरानी और तुरंत कार्रवाई करने की दक्षता ने एक उदाहरण प्रस्तुत किया है। अब आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है, और अन्य कड़ियों की तलाश जारी है।

कटनी की और खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements