सरकार ने एसी, एलईडी लाइट के लिए पीएलआई योजना के तहत आवेदन सुविधा फिर खोली

सरकार ने एसी, एलईडी लाइट के लिए पीएलआई योजना के तहत आवेदन सुविधा फिर खोली
Share this news

नयी दिल्ली, 14 सितंबर 2025 (भाषा)

सरकार ने ‘व्हाइट गुड्स’ (एयर कंडीशनर और एलईडी लाइट) के लिए उत्पादन से जुड़ी पीएलआई योजना के तहत आवेदन खिड़की 30 दिन के लिए फिर से खोल दी है है। यह सुविधा 15 सितंबर से 14 अक्टूबर तक खुली रहेगी।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने कहा, ‘‘एसी और एलईडी लाइट के लिए पीएलआई योजना को आवेदन खिड़की इस योजना के तहत अधिक निवेश करने की उद्योग की इच्छा के आधार पर फिर से खोली जा रही है।’’ यह अवधि समाप्त होने के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।


आवेदक शेष अवधि के लिए ही प्रोत्साहन के होंगे पात्र

इसमें कहा गया है कि नए आवेदक और योजना के मौजूदा लाभार्थी, जो उच्च लक्ष्य खंड में जाना चाहते हैं और अधिक निवेश करने का प्रस्ताव रखते हैं या उनकी समूह कंपनियां किसी भिन्न लक्ष्य खंड के तहत आवेदन करती हैं, कुछ शर्तों के अधीन आवेदन करने के पात्र होंगे। आवेदक केवल योजना की शेष अवधि के लिए ही प्रोत्साहन के पात्र होंगे।


चौथे दौर में दो साल के लिए पीएलआई के लिए पात्र

प्रस्तावित चौथे दौर में स्वीकृत आवेदक अधिकतम दो साल के लिए पीएलआई के लिए पात्र होगा। अबतक, पीएलआई योजना के तहत 10,406 करोड़ रुपये के प्रतिबद्ध निवेश वाले 83 आवेदकों को लाभार्थियों के रूप में चुना गया है।

बयान में कहा गया है कि इस निवेश से संपूर्ण मूल्य श्रृंखला में एयर कंडीशनर और एलईडी लाइट्स के कलपुर्जों का निर्माण होगा। इसमें वे कलपुर्जे भी शामिल हैं जिनका वर्तमान में भारत में पर्याप्त मात्रा में विनिर्माण नहीं होता है।


7 अप्रैल 2021 को मिली मंजूरी

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सात अप्रैल, 2021 को इस योजना को मंजूरी दी थी। यह योजना वित्त वर्ष 2021-22 से वित्त वर्ष 2028-29 तक सात वर्षों की अवधि में क्रियान्वित की जाएगी और इसका परिव्यय 6,238 करोड़ रुपये है

व्यापार से जुड़ी और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements