त्रिपुरा में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बहू पर किया हमला, खुद भी की आत्महत्या

त्रिपुरा में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बहू पर किया हमला, खुद भी की आत्महत्या
Share this news

अगरतला, 11 अक्टूबर 2025 (भाषा)

त्रिपुरा के सिपाहीजाला जिले में 46 वर्षीय व्यक्ति ने कथित रूप से धारदार हथियार से अपनी पत्नी और बहू पर हमला किया और फिर आत्हत्या कर ली। घटना में दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।

सोनामुरा पुलिस थानाक्षेत्र के प्रभारी तपस दास ने बताया कि नरुल इस्लाम नाम के व्यक्ति का शव शुक्रवार को सोनामुरा पुलिस थाना क्षेत्र के बारदोवल में एक पेड़ से लटका हुआ मिला।

उन्होंने बताया कि नरुल पश्चिम एशियाई देश में आठ साल बिताने के बाद छह महीने पहले घर लौटा था। उसने अपने त्रिपुरा आवास पर अपनी पत्नी और बहू पर हमला किया और शुक्रवार को घर छोड़कर चला गया।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि नरुल अपनी पत्नी से नाराज था क्योंकि उसने विदेश से भेजे हुए उसके पैसे को एक ऐसे व्यक्ति को हस्तांतरित कर दिया था, जिसके साथ उसका रिश्ता था। अधिकारी ने कहा, “उसकी पत्नी और बहू, दोनों का जीबीपी अस्पताल में इलाज जारी है।

अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements